आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें aadhar number se bank balance check kare : पहले जब हमें अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना होता था तब बैंक की ब्रांच में जाकर लाइन लगाते थे। तब जाकर हमें अपना बैलेंस पता हो पाता था। लेकिन अब सभी बैंकों ने बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा को आसान बना दिया है। अब घर बैठे अपने आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकते हो।
अब सभी बैंक ऑनलाइन बैंकिंग के साथ – साथ मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी देना शुरू कर दिया है। जिससे अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना काफी आसान हो चूका है। लेकिन अधिकांश खाताधारकों को अभी तक नहीं मालूम कि आधार नंबर के जरिये बैंक बैलेंस चेक कैसे करना है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि अपने आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? तो चलिए शुरू करते है।
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
- आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करना है, तो अपना आधार कार्ड या 12 नंबर अंक का नंबर अपने साथ रखें।
- अब नजदीकी Aadhaar Enabled Payment System (AePS) सर्विस देने वाले व्यक्ति के पास जाएँ।
- उन्हें अपना 12 अंकों का आधार नंबर दें।
- सर्विस प्रोवाइडर अपने सिस्टम में आपका आधार नंबर एंटर करेगा।
- फिर आपसे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लेगा।
- जैसे ही बायोमेट्रिक डिटेल्स वेरीफाई होगा, आपका बैंक बैलेंस दिखाई देगा।
- इस तरह आप AePS सर्विस के द्वारा आधार नंबर से बैंक बैलेंस पता कर सकते है।
ध्यान दें -: वर्तमान में सभी बैंकों ने अपने खाताधारकों के लिए मिस्ड कॉल सर्विस शुरू किया है। जिससे अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है। इसके लिए आपके आधार कार्ड की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। नीचे टेबल में बैंक का नाम एवं बैंक बैलेंस चेक करने का नंबर दे रहे है। इस टेबल में अपने बैंक का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करें।
बैंक का नाम | बैंक बैलेंस चेक नंबर |
Axis Bank | 1800-419-5959 |
Andhra Bank | +919223011300 |
Allahabad Bank | +919224150150 |
Bank of Baroda | +919223011311 |
State Bank of India | +919223766666 |
Bhartia Mahila Bank | +919212438888 |
Dhan Laxmi Bank | +918067747700 |
IDBI Bank Balance | 1800-843-1122 |
Kotak Mahindra Bank | 1800-274-0110 |
Syndicate Bank | +919664552255 |
PNB Balance | 1800-180-2222 |
ICICI Bank | 02230256767 |
HDFC bank | 1800-270-3333 |
Bank of India | 02233598548 |
Canara Bank | +919015483483 |
Central Bank of India | +919222250000 |
Karnataka Bank | 1800-425-1445 |
Indian Bank | +919289592895 |
UBI Bank | +919223008586 |
UCO Bank | +919278792787 |
Vijaya Bank | 1800-266-5555 |
YES Bank | +919223920000 |
Karur Vysya Bank | +919266292666 |
Federal Bank | +918431900900 |
IOB Bank | +914442220004 |
South Indian Bank | +919223008488 |
Saraswat Bank | +919223040000 |
Corporation Bank | 9289792897 |
Punjab Sind Bank | 1800-221-908 |
United Bank | +919223173933 |
Dena Bank | +919289356677 |
Bandhan Bank | 1800-258-8181 |
RBL Bank | 1800-419-0610 |
DCB bank | +917506660011 |
Kerala Gramin Bank | +919015800400 |
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप
- आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप में PayNearby – Aadhaar ATM, DMT सबसे अच्छा AePS एप्प है।
- आप यहाँ दिए गए लिंक के द्वारा आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप को डाउनलोड कर सकते है – Get It Now On GooglePay
- PayNearby एप्प इनस्टॉल होने के बाद इसमें लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- एप्प में दिए गए रजिस्टर विकल्प के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर लें।
- फिर आपको username और password मिल जायेगा।
- अब अपने username और password के द्वारा लॉगिन कर लें।
- लॉगिन होने के बाद check bank balance विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
- अब जिसका बैंक बैलेंस चेक करना है, उसका आधार नंबर एंटर करके बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कीजिये।
- जैसे ही बायोमेट्रिक डिटेल्स वेरीफाई होगा, बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे।
सारांश –
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए मोबाइल में AePS सर्विस एप्प इनस्टॉल करें। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके एप्प में रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद अपने username और password से लॉगिन करें। लॉगिन होने के बाद आधार नंबर एंटर करें। फिर बायोमेट्रिक डिटेल्स वेरीफाई कीजिये। जैसे ही बायोमेट्रिक डिटेल्स वेरीफाई होगा, आधार नंबर से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करना है कैसे करें ?
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करना है तो Aadhaar Enabled Payment System (AePS) सर्विस का उपयोग कीजिये। लेकिन आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर भी अपने का बैलेंस चेक कर सकते है। सभी बैंकों में मिस्ड कॉल सर्विस मिल रही है।
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने वाला सबसे अच्छा ऐप कौन सा है ?
गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे AePS आधारित ऐप उपलब्ध है। लेकिन PayNearby – Aadhaar ATM, DMT एप्प सबसे अच्छा है। इसे 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिला हुआ है। अधिकांश लोगों द्वारा आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया जाता है।
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने में कोई चार्ज लगता है ?
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने में कोई चार्ज नहीं लगता है। हाँ अगर आप किसी अन्य व्यक्ति से अपना बैंक बैलेंस चेक करवा रहे है, तो शायद वो आपसे मामूली चार्ज मांग सकता है। लेकिन कोई भी बैंक द्वारा इसके लिए चार्ज नहीं लिया जाता।
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर पायेगा। अगर बैलेंस चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या ऑनलाइन बैंकिंग से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने की जानकारी सभी खाताधारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम बैंकिंग से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप आसान और सुरक्षित बैंकिंग से सम्बंधित जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bankingguru.in धन्यवाद !
हमारा खात बड़ौदा यू पी ग्रामीण बैंक में हया सर हम क्या करें सर कैसे बैलेंस चेक करें सर उत्तर प्रदेश जिला सिद्धार्थनगर तहसील शोहरतगढ़ थाना चिल्हिया पोस्ट उदय राजगंज ग्राम पंचायत सरौता गांव सेन्दुरी
Chandan kumar yadav