बैंक में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे चेक करें इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है। क्योंकि इसके बिना आप बहुत से बैंकिंग सर्विसेज का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कई अकाउंट होल्डर ऐसे भी है जिनका मोबाइल नंबर बैंक में लिंक तो है लेकिन ये नहीं पता कि कौन सा मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।
अगर आपको भी नहीं पता कि आपका कौन सा मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन बैंक में मोबाइल नंबर चेक कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का सही तरीके से पालन करना होगा। तो चलिए स्टेप by स्टेप सरल तरीके से जानते है कि बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता किया जाता है ?
- खाते में कितने पैसे हैं कैसे चेक करें 2023
- नया एटीएम पिन कैसे बनाएं 2 मिनट में
- जीरो बैलेंस अकाउंट कैसे खोले 2023
- मोबाइल से एटीएम कार्ड कैसे बनाएं 2023
- एटीएम कार्ड बना या नहीं बना कैसे चेक करें
- मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से कैसे लिंक करें
- खाता नंबर से बैलेंस चेक कैसे करें 2023
- अपना बैंक खाता बंद कैसे करें 2023
बैंक में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे चेक करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 pfms.nic.in में जाइये
बैंक में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं चेक करने के लिए सबसे पहले public financial management system की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में pfms.nic.in टाइप करके एंटर करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – PFMS
स्टेप-2 Know your Payments को चुनें
पीएफएमएस की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें बैंक में मोबाइल नंबर चेक करना है इसलिए यहाँ Know your Payments विकल्प को सेलेक्ट करेंगे।
स्टेप-3 अकाउंट नंबर एंटर करें
अब स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स खुलेगा। इसमें सबसे पहले अपने बैंक का नाम लिखें और लिस्ट में से अपने बैंक का नाम सेलेक्ट करें। फिर 2 बार अपना अकाउंट नंबर एंटर करें। अब स्क्रीन में दिए गए word verification को निर्धारित बॉक्स में भरें। फिर Send OTP on Registered Mobile Number बटन को चुनें।
स्टेप-4 बैंक में मोबाइल नंबर चेक करें
अब स्क्रीन पर OTP for Know your Payment has been sent to registered mobile number 99XXXXX828 .Do not share the OTP with anyone for security reasons का मैसेज दिखाई देगा। इस मैसेज में बैंक में लिंक मोबाइल नंबर का पहला 2 नंबर और अंतिम 3 नंबर दिखाई देगा। इससे आप पता कर सकते है कि आपके बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है।
स्टेप-5 ओटीपी कोड वेरीफाई करें
अब आपके पास जितने भी मोबाइल नंबर है उसे चेक करें कि किस नंबर पर ओटीपी कोड प्राप्त हुआ है। ओटीपी कोड प्राप्त होने के बाद उसे निर्धारित बॉक्स में भरकर Verify OTP बटन को चुनें। ओटीपी कोड वेरीफाई होने के बाद ये कन्फर्म हो जायेगा कि आपके बैंक अकाउंट में वही मोबाइल नंबर लिंक है।
मिस्ड कॉल नंबर से बैंक में मोबाइल नंबर कैसे चेक करें ?
हम बैंक द्वारा प्रदान किया जाने वाला मिस्ड कॉल सर्विस के द्वारा भी पता कर सकते है कि हमारे बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। इसके लिए हमने नीचे टेबल में बैंक का नाम और मिस्ड कॉल नंबर दे रहे है। आप अपने बैंक का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करें।
मिस्ड कॉल करने पर बैंक की तरफ से अकाउंट बैलेंस सम्बंधित मैसेज प्राप्त हो तब इसका मतलब वही मोबाइल नंबर आपके अकाउंट में जुड़ा हुआ है। अगर मैसेज प्राप्त नहीं हो तब आपके पास जितने भी मोबाइल नंबर है उन नंबर से मिस्ड कॉल करके चेक करें।
बैंक का नाम | मिस्ड कॉल नंबर |
Axis Bank | 18004195959 |
Andhra Bank (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय) | 09223008586 |
Allahabad Bank (इंडियन बैंक में विलय) | 8108781085 |
Bank of Baroda | 8468001111 |
Bharatiya Mahila Bank (SBI बैंक में विलय) | 9223766666 |
Dhanlaxmi Bank | 8067747700 |
IDBI Bank | 18008431122 |
Kotak Mahindra Bank | 18002740110 |
Syndicate Bank (कैनरा बैंक में विलय) | 18004250018 |
Punjab National Bank | 18001802223 |
ICICI Bank | 9594612612 |
HDFC Bank | 18002703333 |
Bank of India | 1800220229 |
Canara Bank | 9015483483 |
Karnataka Bank | 9880654321 |
Indian Bank | 9444394443 |
State Bank of India | 9223766666 |
Union Bank of India | 9223008586 |
Uco Bank | 1800-274-0123 |
Vijaya Bank (बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय) | 8468001111 |
Yes Bank | 9223920000 |
Karur Vysya Bank | 9266292666 |
Federal Bank | 8431900900 |
Indian Overseas Bank | 8424022122 |
South Indian Bank | 9223008488 |
Saraswat Bank | 9223040000 |
Corporation Bank (यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में विलय) | 9223008586 |
Punjab Sindh Bank | 7039035156 |
State Bank of Hyderabad (SBH) (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Patiala (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Travancore (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Mysore (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Bikaner and Jaipur (SBI में विलय) | 9223766666 |
United Bank of India (पीएनबी में विलय) | 18001802223 |
Dena Bank | 8468001111 |
Bandhan Bank | 9223008666 |
RBL Bank | 18004190610 |
DCB Bank | 022-68997777 |
Catholic Syrian Bank | 8828800900 |
Kerala Gramin Bank | 9015800400 |
Tamilnad Mercantile Bank Limited | 9211937373 |
Citibank | 9880752484 |
IDFC First Bank | 9555555555 |
Bank of Maharashtra | 9222281818 |
Oriental Bank of Commerce (पीएनबी में विलय) | 18001802223 |
Lakshmi Vilas Bank | 8882441155 |
The City Union Bank | 9278177444 |
IndusInd Bank | 18002741000 |
Indian Post Payment Bank (IPPB) | 8424046556 |
AU Small Finance Bank | 1800-120-2586 |
Ujjivan Small Finance Bank | 9243012121 |
Odisha Gramya Bank | 8010106686 |
Baroda Gujarat Gramin Bank | 7829977711 |
Karnataka Gramin Bank | 9015800700 |
Abhyudaya Bank | 18003135235 |
AP Mahesh Bank | 07949130421 |
Veraval Mercantile Cooperative Bank | 8282823515 |
Shri Janata Sahakari Bank Ltd. Halol | 940920044 |
सारांश :
बैंक में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं ये चेक करने के लिए pfms.nic.in वेबसाइट को ओपन करें। इसके बाद डैशबोर्ड में Know your Payments विकल्प को चुनें। अब अपने बैंक का नाम और अकाउंट नंबर एंटर करें। फिर सिक्योरिटी कोड एंटर करके सबमिट कर दें। अब स्क्रीन पर आपके बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर दिखाई देगा। इसके साथ ही उस नंबर पर ओटीपी कोड भी प्राप्त होगा। इससे आप पता कर सकते है कि आपके खाते से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। इसके अलावा बैंक की मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का पता लगा सकते है।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर चेक करने के लिए ऑनलाइन माध्यम एवं बैंक की मिस्ड कॉल सर्विस उपलब्ध है। इसके लिए pfms.nic.in वेबसाइट में जाकर अपना बैंक का नाम एवं अकाउंट नंबर एंटर करें। फिर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बारे में पता लग जायेगा।
बैंक में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ये पता करने के लिए बैंक द्वारा जारी मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल कीजिये। मिस्ड कॉल करने पर आपको मैसेज द्वारा बैंक बैलेंस की जानकारी मिलेगा। इस तरह जिस नंबर पर बैंक की तरफ से रिप्लाई आये वही नंबर बैंक में लिंक होगा।
अगर आपके बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तब आप लिंक करवा सकते है। इसके लिए बैंक की ब्रांच में जाकर मोबाइल लिंकिंग फॉर्म को भरना होगा। फिर अपना आईडी प्रूफ एवं मोबाइल नंबर देना होगा। इसके बाद निर्धारित बैंकिंग प्रक्रिया के बाद आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो जायेगा।
बैंक में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ हमने बताया है। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। बैंकिंग से सम्बंधित ऐसे ही नई नई एवं उपयोगी जाकारी प्राप्त करने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये www.bankingguru.in थैंक यू !