गूगल पे से पैसे ट्रांसफर कैसे करें 2 मिनट में

गूगल पे से पैसे ट्रांसफर कैसे करें 2 मिनट में google pay se paise transfer kaise kare : आप Google Pay का इस्तेमाल करके भी बड़ी ही आसानी से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। गूगल पे एक बहुत ही लोकप्रिय और सुरक्षित एप्लीकेशन है। इसकी सहायता से दूसरे को पैसे भेजने के साथ-साथ और भी बहुत सारे काम किये जा सकते हैं। जैसे कि आप बिजली, पानी आदि का बिल भर सकते हैं। मोबाइल का रिचार्ज करवा सकते हैं।

गूगल पे से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना बहुत आसान है। आप किसी का अकाउंट डिटेल्स एंटर करके पैसे भेज सकते है। लेकिन अधिकांश गूगल पे यूजर को पैसा ट्रांसफर करने की सही प्रक्रिया नहीं मालूम है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बता रहे है कि गूगल पे से पैसे ट्रांसफर कैसे करें ? तो चलिए शुरू करते है।

गूगल पे से अकाउंट में पैसा कैसे ट्रांसफर किया जाता है ?

स्टेप-1 गूगल पे एप्प इनस्टॉल करें

गूगल पे से अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Google Pay एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है। इसके लिए हमने यहाँ डाउनलोड लिंक दे दिया है। जिससे आप आसानी से एप्प को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकें – Google Pay

स्टेप-2 Bank Transfer विकल्प को चुनें

गूगल पे एप्प इनस्टॉल होने के बाद इसे ओपन कीजिये। अब अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लें। अगर आपका अकाउंट पहले से ही बना है तो एप्प में लॉगिन कीजिये। लॉगिन होने के बाद होमपेज पर bank transfer के विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

word image 3201 9

स्टेप-3 अकाउंट डिटेल्स एंटर कीजिये

उसके बाद आपको पैसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति का Account Number डालना है। फिर Confirmation के लिए अकाउंट नंबर को फिर से दर्ज करना होगा। अब IFSC Code दर्ज करना है और साथ ही में Recipient Name भी दर्ज करना होगा। सारी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको ‘Continue’ के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।

word image 3201 10

स्टेप-4 ट्रांसफर अमाउंट एंटर करें

अब आप बैंक अकाउंट में कितना पैसा ट्रांसफर करना है उसका अमाउंट भरना है। यहाँ आपको जितने पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, उतनी रकम डालकर ‘Next’ कर देना है।

word image 3201 11

स्टेप-5 बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें

अब स्क्रीन पर आपके गूगल पे से लिंक सभी बैंक अकाउंट की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें से जिस बैंक अकाउंट से आपको पैसे ट्रांसफर करने है, उसे सेलेक्ट करके ‘Pay’ बटन को सेलेक्ट करें।

word image 3201 12

स्टेप-6 गूगल पे से पैसे ट्रांसफर करें

अगले स्टेप में वेरिफिकेशन के लिए आपसे यूपीआई पिन पूछा जायेगा। यहाँ आपको UPI PIN डालना होगा और उसके बाद गूगल पे से पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। इसका कन्फर्मेशन आपको स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। इसे सेव करके रख लें या स्क्रीनशॉट लेकर भी रख सकते है।

सारांश –

गूगल पे से पैसे ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले गूगल पे एप्प को इनस्टॉल करके अकाउंट बना लें। अब अपना कोई भी बैंक गूगल पे से लिंक कर लें। फिर होमपेज में बैंक ट्रांसफर विकल्प को चुनें। अब जिसके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना है, उसका अकाउंट डिटेल्स एंटर कीजिये। इसके बाद अमाउंट भरकर pay बटन को चुनें। अब आपसे यूपीआई पिन पूछा जायेगा। यहाँ यूपीआई पिन वेरीफाई करके पैसा ट्रांसफर कर सकते है।

अपने खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कैसे करें

मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से कैसे लिंक करें

मोबाइल से ऑनलाइन खाता कैसे खोलें

नया एटीएम पिन कैसे बनाएं 2 मिनट में

बिना बैंक जाए एटीएम पिन कैसे प्राप्त करें

सामान्य प्रश्न (FAQ)

गूगल पे से पैसे कैसे भेजें ?

गूगल पे से पैसे भेजने के लिए गूगल पे एप्प को ओपन कीजिये। इसके बाद होमपेज में बैंक ट्रांसफर विकल्प को चुनें। अब बैंक अकाउंट और अमाउंट भरकर सबमिट करें। फिर यूपीआई पिन वेरीफाई करके पैसे भेज सकते है। इसके साथ ही QR कोड को स्कैन करके भी गूगल पे से पैसे भेज सकते है।

गूगल पे से एक दिन में कितने रुपए ट्रांसफर होते हैं ?

गूगल पे से एक दिन में 100000 रुपए ट्रांसफर होते हैं। यूपीआई के जरिये पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट होती है। पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप सीधे बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते है। इसके साथ ही QR कोड के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किये जा सकते है।

गूगल पे से कोई कितना पैसा दे सकता है ?

गूगल पे से कोई 100000 पैसा दे सकता है। ये लिमिट एक दिन की होती है। यानि प्रतिदिन आपको कोई गूगल पे से एक लाख रूपये दे सकता है। गूगल पे से एक दिन में 10 बार पैसे ट्रांसफर किये जा सकते है। ये भी एक लिमिट है। यानि आप एक लाख रूपये को या तो एक बार में भेजें या 10 बार ट्रांसक्शन करके भेजें, ये आपके ऊपर है।

गूगल पे से पैसे ट्रांसफर कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से गूगल पे के द्वारा पैसे भेज पायेगा। अगर आपको पैसे ट्रांसफर करने में कोई परेशानी आये या गूगल पे से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

गूगल पे से पैसा ट्रांसफर करने की जानकारी सभी गूगल पे यूजर के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम सरल और सुरक्षित बैंकिंग से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई एवं उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – www.bankingguru.in धन्यवाद !

Banking Guru

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको सभी बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और नई बैंकिंग सेवाओं का उपयोग आसान और सुरक्षित रूप से कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी मिलेगा।

Leave a Comment