योनो SBI में रजिस्ट्रेशन कैसे करें 5 मिनट में

योनो SBI में रजिस्ट्रेशन कैसे करें – how to register in yono sbi lite in hindi : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला मोबाइल बैंकिंग का नाम है योनो। गूगल प्ले और एप्पल स्टोर पर yono sbi और Yono Lite SBI दोनों एप्प मौजूद है। अगर अभी तक आप इसका उपयोग नहीं कर रहे है तब आज ही इसका उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि इनमे बैंकिंग से सम्बंधित इतने सर्विस मिलते है, जिससे आप बिना बैंक जाए अधिकांश बैंकिंग कार्य घर बैठे कर सकेंगे।

योनो एसबीआई एप्प का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसमें रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बहुत ही आसान है और इसमें आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा। हम जानते है कि नए खाताधारक के लिए ये आसान काम नहीं है। इसलिए यहाँ हम योनो SBI में रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसकी स्टेप by स्टेप सम्पूर्ण जानकारी बता रहे है। आप यहाँ बताये गए जानकारी को ध्यान से पढ़ें। रजिस्ट्रेशन में आपको कोई परेशानी नहीं आएगा। तो चलिए सबसे पहले आपको बताते है कि योनो एप्प क्या है ?

योनो एप क्या है ?

योणो एप्प स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मोबाइल बैंकिंग एप्प है। इसे आप अपने एंड्राइड फ़ोन और आईफोन में उपयोग कर सकते है। बैंकिंग को आसान बनाने के लिए एसबीआई ने इस योणो एप्प को लांच किया है। इसके द्वारा आप अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है, पैसे ट्रांसफर कर सकते है, FD/RD अकाउंट ओपन कर सकेंगे। इसके साथ ही ढेर सारी मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

योनो एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने बाद ही आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। चलिए अब आपको स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बताते है कि योनो SBI में रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

सिर्फ 5 मिनट में योनो SBI में रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

YONO SBI में Registration करने के लिए आपके पास एटीएम कार्ड होना आवश्यक है। क्योंकि इससे आप घर बैठे बिना बैंक जाये रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाएंगे। यहाँ हम atm/debit card के द्वारा योनो एप्प पर रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी बताएँगे। तो चलिए शुरू करते है।

स्टेप-1: सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में योनो एप्प डाउनलोड करना है। ये एंड्राइड और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। यहाँ हम इसका लिंक दे रहे है। आप अपने फ़ोन के अनुसार इसे सेलेक्ट करके इनस्टॉल कर लीजिये –

स्टेप-2: मोबाइल में योनो एप्प इनस्टॉल हो जाने के बाद इसे ओपन करें। इसके स्क्रीन पर Existing Customer ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

registration-yono-sbi

स्टेप-3: इसके बाद रजिस्ट्रेशन के दो ऑप्शन दिखाई देंगे। एटीएम कार्ड के द्वारा अकाउंट डिटेल के द्वारा। अकाउंट डिटेल से रजिस्ट्रेशन करने पर आपको ब्रांच जाना होगा। इसलिए यहाँ Register with MY ATM card के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

register-with-atm-card

स्टेप-4: अब अपना स्टेट बैंक का पासबुक खोलें। इसमें दिए गए CIF नंबर और अकाउंट नंबर को निर्धारित बॉक्स में भरकर Submit कर दीजिये।

enter-CIF-number-account

स्टेप-5: अब आपके खाता से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे निर्धारित बॉक्स में भरकर Next बटन पर टैप करें।

verify-otp

स्टेप-6: इसके बाद अपना एटीएम कार्ड को निकालिये। इसमें दिए गए नंबर को निर्धारित बॉक्स में भरें। फिर अपना चार अंक का एटीएम पिन भी भरें।

submit-atm-card-number

स्टेप-7: अगले स्टेप में आपके अकाउंट का विवरण दिखाई देगा। इसे अच्छे से चेक करें। डिटेल सही होने पर Next बटन पर टैप करें।

verify-account-details

स्टेप-8: अब आपको टेम्पररी (अस्थायी) पासवर्ड बनाना है। यहाँ कोई भी पासवर्ड जैसे – bankingguru#231 बना लें। इसे दोनों बॉक्स में भरकर Submit कर दें। ध्यान दें कि इस टेम्पररी पासवर्ड को आप याद रखें।

make-temporary-password

स्टेप-9: अब आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा। इसमें आपको बताया जायेगा कि आपने टेम्पररी पासवर्ड बना लिया है आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर टेम्पररी आईडी भेज दिया गया है। यहाँ OK कर दें।

confirmation

स्टेप-10: अब आपको मैसेज से मिले टेम्पररी यूजरनेम को भरें और जो आपने टेम्पररी पासवर्ड बनाया था उसे भरें। दोनों डिटेल भरने के बॉस Submit कर दें।

enter-username-password

स्टेप-11: टेम्पररी लॉगिन आईडी वेरीफाई होने के बाद आपको परमानेंट यूजरनेम और पासवर्ड बनाना है। यहाँ आपको एक यूजरनेम जैसे – BankingGuru और पासवर्ड जैसे – BankingGuru@123 बनाकर निर्धारित बॉक्स में भर देना है। दोनों डिटेल्स भरने के बाद Confirm बटन पर क्लिक करें।

make-permanent-username-password

स्टेप-12: जैसे ही आप यूजरनेम और पासवर्ड भरकर कन्फर्म करेंगे, एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा। इसमें लिखा रहेगा कि आपने सफलतापूर्वक इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। यहाँ OK कर दें।

congratulations

स्टेप-13: अब हमें MPIN सेट करना है। इसके लिए योनो एप्प के होमपेज पर Existing Customer ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

login-yono-app

स्टेप-14: अब यहाँ लॉगिन करने के लिए अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे। इसमें Login using internet Banking ID का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

login-yono-app

स्टेप-15: आपने स्टेप-11 में जो परमानेंट यूजरनेम और पासवर्ड बनाया था उसे निर्धारित बॉक्स में भरें और Submit बटन पर टैप करें।

enter-yono-login-id

स्टेप-16: अब MPIN सेट करने के लिए CONSENT (सहमति) आएगा। यहाँ सबसे नीचे छोटे से बॉक्स में चेक मार्क लगा दें और Next बटन को सेलेक्ट करें।

accept-consent

स्टेप-17: अब आपको एक परमानेंट एमपिन सेट करना है। ये 6 अंको का रहेगा। इसमें आप अपने मनपसंद 6 अंको का mpin सेट करें। जैसे – 223366 MPIN एंटर करने के बाद Next कर दें।

set-MPIN

स्टेप-18: अब फिर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी पासवर्ड आएगा। इसे निर्धारित बॉक्स में भरें और Next ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

verify-otp

स्टेप-19: जैसे ही ओटीपी वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर Congratulations मैसेज दिखाई देगा। इसमें कहा जायेगा कि आपने सफलतापूर्वक योनो एप्प में रजिस्टर कर लिया है। यहाँ दिए Go to login ऑप्शन पर टैप करें और यूजरनेम, पासवर्ड से लॉगिन करके sbi yono पर उपलब्ध सभी सेवाओं का उपयोग करना शुरू कर सकते है।

registration-yono-sbi

योनो में रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड से www.onlinesbi.com वेब पोर्टल पर भी लॉगिन कर सकते हो। इसके अलावा Yono Lite SBI – Mobile Banking एप्प पर इसी लॉगिन आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। योनो लाइट एप्प एंड्राइड और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। आप यहाँ से इसे डाउनलोड कर सकते हो।

योनो SBI में रजिस्ट्रेशन कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाताधारक बहुत आसानी से योनो पर मिलने वाली सुविधाओं का उपयोग कर पाएंगे। अगर रजिस्ट्रेशन में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तब नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

How to register in yono sbi lite in hindi की जानकारी सभी एसबीआई अकाउंट होल्डर्स के लिए काफी उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को सोशल मीडिया में शेयर करके काफी लोगों की मदद कर सकते है। इस वेबसाइट पर बैंकिंग से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी सरल भाषा में बताया जाता है। अगर आप बैंक से सम्बंधित नई नई जानकारी पाना चाहते हो तो गूगल पर bankingguru.in टाइप करके भी यहाँ आ सकते है। थैंक यू !

Banking Guru

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको सभी बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और नई बैंकिंग सेवाओं का उपयोग आसान और सुरक्षित रूप से कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी मिलेगा।

Leave a Comment