SBI से चेक बुक कैसे प्राप्त करें ऑनलाइन 2024

SBI से चेक बुक कैसे प्राप्त करें sbi se cheque book kaise prapt kare : आज के समय भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो Cheque Book के जरिए Payment करना पसंद करते हैं। अगर आप भी Cheque Book इस्तेमाल करते हैं और जानना चाहते हैं कि SBI Cheque Book कैसे प्राप्त करें? तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन तरीके बताएंगे जिनके जरिए आप बड़ी ही आसानी से SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप यह आर्टिकल आखिर तक ध्यान से पढ़ते हैं तो आपको SBI Cheque Book प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

तो चलिए आपका ज्यादा वक्त ना लेते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि SBI से चेक बुक कैसे प्राप्त करें? उम्मीद करता हूं कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा।

SBI से चेक बुक प्राप्त करने के 6 तरीके

अगर आप SBI चेक बुक प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बहुत सारे तरीके देखने को मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ प्रमुख तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप बड़ी ही आसानी से SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं, SBI Cheque Book प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तरीकों का प्रयोग करें-

1. SMS से चेक बुक प्राप्त करें

वैसे तो आज के समय में लगभग सभी लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सामान्य फोन का इस्तेमाल करते हैं, जो लोग सामान्य फोन का इस्तेमाल करते हैं वह भी बड़ी ही आसानी से SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है।

आपको बस एक मैसेज टाइप करना होगा CHQREQ और 09223588888 पर भेज देना है, उसके तुरंत बाद आपको एक संदेश प्राप्त होगा जिसमें आपको बताया जाएगा कि SBI Cheque Book प्राप्त करने के लिए आपकी Request बैंक के द्वारा Accept कर ली गई है।

SBI Bank की तरफ से आपको एक Reference Number दिया जाएगा जिसकी सहायता से आप SBI Cheque Book प्राप्त करने के Status को चेक कर सकते हैं, बैंक के द्वारा कुछ ही दिनों में SBI Cheque Book आपके पते पर भेज दी जाती है।

2. SBI Branch में जाकर चेक बुक प्राप्त करें

जो लोग स्मार्टफोन को अच्छे से इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं वह इस तरीके को अपनाकर बड़ी ही आसानी से SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं, इस तरीके में आपको SBI Branch में जाना होता है।

वहां जाकर आपको Cheque Book Issue करने के Form को भरकर जमा करा देना है, Form को भरने के कुछ दिन बाद आपके Address पर SBI Cheque Book भेज दी जाती है ।

3. ATM Machine के जरिए चेक बुक प्राप्त करें

आज के समय भी आपको ऐसे बहुत सारे लोग देखने को मिल जाएंगे जो नेट बैंकिंग या SBI Yono App का इस्तेमाल नहीं करते हैं, वह ज्यादातर ATM का ही प्रयोग करते दिखाई देते हैं, ऐसे में आप ATM Machine का प्रयोग करके भी SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं, इसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-

Step 1 सबसे पहले आपको SBI के ATM में चले जाना है और ATM Machine में अपना Card लगाना है।

Step 2 उसके बाद आपको English या हिंदी में से किसी एक भाषा का चुनाव कर लेना है।

word image 1887 1

Step 3 उसके बाद Security Purpose के के लिए आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे, इसके लिए आपके सामने 2 संख्याएं आएंगी, आपको उनके बीच की संख्या को दर्ज करना है और फिर ‘Yes’ पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।

word image 1887 2

Step 4 अब आपको अपना ATM Pin डालना होगा।

word image 1887 3

और उसके बाद ‘Services’ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

word image 1887 4

Step 5 उसके बाद आपके सामने ‘Cheque Book Request’ का ऑप्शन प्रदर्शित हो जाएगा, आपको उसके पर क्लिक करके ‘Yes’ के बटन पर क्लिक कर देना है।

word image 1887 5

Step 6 अब आपको Type Of Cheque Book के लिए Bearer या Orderer में से किसी एक का चुनाव कर लेना है।

word image 1887 6

और साथ ही आपको Number Of Leaves के ऑप्शन में 25, 50 या 100 में से किसी एक का चुनाव करना होगा।

word image 1887 7

Step 7 अब आपको Account Type में Saving या Current में से किसी एक को सेलेक्ट कर लेना है।

word image 1887 8

Step 8 अंत में इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद SBI Cheque Book के लिए चार्ज कट जाएगा और कुछ ही समय बाद आपके पते पर SBI चेक बुक भेज दी जाएगी।

word image 1887 9

4. SBI Yono App की सहायता से चेक बुक प्राप्त करें

SBI Yono App ने बैंकिंग के सभी कामों को बहुत ही आसान बना दिया है, अगर आप SBI Cheque Book प्राप्त करना चाहते हैं तो आप SBI Yono App के जरिए चेक बुक के लिए आवेदन कर सकते हैं, SBI Yono App के जरिए SBI Cheque Book कैसे प्राप्त करें? यह जानने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें-

Step 1 सबसे पहले आपको SBI Yono एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।

Step 2 अब आपको अपना MPIN दर्ज करके Login करना होगा।

Step 3 अब आपके सामने SBI Yono App का डैशबोर्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

word image 1887 10

आपको 3 डॉट्स पर क्लिक करके Service Request के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

word image 1887 11

Step 4 उसके बाद आपको Cheque Related Services के विकल्प को सेलेक्ट कर लेना है।

word image 1887 12

Step 5 अब आपको उस बैंक खाते को सेलेक्ट कर लेना है जिस बैंक खाते के लिए आप चेक बुक प्राप्त करना चाहते हैं।

word image 1887 13

Step 6 बैंक खाते का चुनाव करने के बाद आपको अपना Address दर्ज करना होगा ताकि SBI Cheque Book आपके पते पर भेजी जा सके।

Step 7 सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Confirm के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

word image 1887 14

Step 8 Confirm करने के बाद आपको एक Reference Number मिलेगा, अगर आपकी चेक बुक सही समय पर नहीं पहुंचती है तो आप इस Reference Number के जरिए बैंक में पूछताछ कर सकते हैं, आमतौर पर 7 दिन के भीतर SBI Cheque Book आपके पते पर भेज दी जाती है।

word image 1887 15

5. Net Banking के जरिए चेक बुक प्राप्त करें

अगर आप SBI Bank के ग्राहक हैं तो आप नेट बैंकिंग के जरिए भी SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं, इसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –

Step 1 सबसे पहले आपको SBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है, इसके लिए आप सीधे इस लिंक के द्वारा भी जा सकते हैं।

Step 2 अब आपको अपनी User Id और Password दर्ज करके Login कर लेना है।

word image 1887 16

Step 3 Login करने के बाद आपको ‘Request And Enquiries’ के ऑप्शन पर क्लिक करके ‘Cheque Book Services’ के विकल्प पर क्लिक करना है।

word image 1887 17

Step 4 अब आपको ड्रॉप डाउन मेनू में जाकर ‘Cheque Book Request’ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

word image 1887 18

Step 5 अब आपको उस बैंक खाते को सेलेक्ट करना है जिस बैंक खाते की आप Cheque Book प्राप्त करना चाहते हैं, हालांकि एक समय में आप केवल एक बैंक खाते की ही चेक बुक प्राप्त कर सकते हैं।

Step 6 आप कितने पेज की चेक बुक लेना चाहते हैं उसका चुनाव करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, आप 10 पेज से लेकर 50 पेज तक की चेक बुक मंगवा सकते हैं, साथ ही आपको अपना Address भी डालना होगा ताकि चेक बुक आपके सही पते पर भेजी जा सके।

Step 7 अंत में वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे वेरिफाई करें, वेरिफाई करने के बाद 7 दिन के अंदर आपके पते पर SBI Cheque Book भेज दी जाएगी।

6. SBI Customer Care की सहायता से चेक बुक प्राप्त करें

जिन SBI ग्राहकों का घर SBI Branch से दूर है तो वह नेट बैंकिंग के जरिए SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं, और अगर उन्हें नेट बैंकिंग को इस्तेमाल करना नहीं आता है तो वह SBI Customer Care की सहायता से भी SBI चेक बुक प्राप्त कर सकते हैं, SBI कस्टमर केयर की सहायता से चेक बुक प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है।

आपको बस 1800 425 3800 पर कॉल करनी होती है, उसके बाद आपसे Verification के लिए सभी डिटेल्स मांगी जाएगी, आपको Language सेलेक्ट करके सारी जानकारी को सही से बता देना है, उसके बाद कस्टमर केयर आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी को Verify करेगा, और फिर कुछ दिनों के बाद SBI Cheque Book आपके पते पर भेज दी जाएगी।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले

योनो SBI में रजिस्ट्रेशन कैसे करें 5 मिनट में

एसबीआई का एटीएम पिन कैसे जनरेट करें

SBI में मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

स्टेट बैंक का स्टेटमेंट कैसे निकाले

सामान्य प्रश्न (FAQs)

अक्सर लोगों के द्वारा SBI Cheque Book प्राप्त करने के लिए इंटरनेट पर तरह-तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि निम्नलिखित हैं, इन प्रश्नों के जरिए आपको एसबीआई चेक बुक प्राप्त करने में बहुत ही आसानी होगी –

SBI चेक बुक प्राप्त करने के लिए कितनी फीस लगती है?

SBI चेक बुक प्राप्त करने के लिए ज्यादा फीस नहीं लगती है, अगर आप 40 पेज वाली SBI Cheque Book लेते हैं तो आपके ₹75 लगेंगे और आपको GST Charges अलग से देने होते हैं।

आवेदन करने के बाद SBI चेक बुक कितने दिन में आ जाती है?

आपका SBI Cheque Book कितने दिन में आता है यह सब कुछ आपके कोरियर वाले पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर 7 से 15 दिन के अंदर SBI Cheque Book आपके पते पर भेज दिया जाता है।

क्या SMS के जरिए SBI चेक बुक प्राप्त कर सकते हैं?

जी हां, SMS के जरिए आप बड़ी ही आसानी से SBI चेक बुक प्राप्त कर सकते हैं, SMS के जरिए आप SBI Cheque Book कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में हमने आपको ऊपर विस्तार से जानकारी प्रदान की है।

SBI Cheque Book प्राप्त करने के लिए Toll Free Number क्या है?

अगर आप SBI Cheque Book प्राप्त करने के लिए Toll Free Number जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि उसके लिए आपको 1800 425 3800 पर कॉल करनी होगी, यह सर्विस 24×7 उपलब्ध रहती है।

सारांश (Conclusion)

तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने जाना कि SBI से चेक बुक कैसे प्राप्त करें? इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों को अपनाकर आप बड़ी ही आसानी से SBI Cheque Book प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ समझ नहीं आया है या आप कुछ और सुझाव देना चाहते हैं तो आप कमेंट करके हमे अपनी राय दे सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देंगे।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “SBI Se Cheque Book Kaise Prapt Kare” अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी SBI Cheque Book प्राप्त करने में आसानी हो सके। आज के लिए इतना ही, जल्द ही मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नए विषय के साथ। जय हिंद, जय भारत।

Banking Guru

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको सभी बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और नई बैंकिंग सेवाओं का उपयोग आसान और सुरक्षित रूप से कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी मिलेगा।

2 thoughts on “SBI से चेक बुक कैसे प्राप्त करें ऑनलाइन 2024”

Leave a Comment