मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें mobile number se bank balance check : आज किसी न किसी बैंक में हर किसी का बैंक अकाउंट है। अपने खाते से पैसे निकालने से पहले और अकाउंट में पैसे जमा करने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि उनके अकाउंट में कितना बैलेंस है। पहले हमें बैलेंस जानने के लिए ब्रांच में जाकर लाइन लगाना पड़ता था। लेकिन अब बैंक बैलेंस चेक करना काफी आसान हो चुका है।
आज सभी बैंकों ने ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा दे दिया है। जिससे अब खाताधारक बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे कर सकते है। अब आप सिर्फ मिस्ड कॉल से और SMS भेजकर अपने अकाउंट में जमा पैसे की जानकारी ले सकते है। लेकिन अधिकांश खाताधारकों को इन सुविधाओं की जानकारी नहीं है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? तो चलिए शुरू करते है।
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए मिस्ड कॉल सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल नंबर के द्वारा बैंक बैलेंस देख पाएंगे। चलिए आपको एक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया और बैलेंस चेक करने का तरीका बताते है। फिर अन्य सभी बैंकों का भी बताएँगे।
- सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर SMS भेजना होगा।
- SMS बॉक्स में टाइप कीजिये REG और अपना अकाउंट नंबर। जैसे – REG 12345678901
- अब इसे सेंड कर दें 07208933148 नंबर पर।
- आपका मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर वेरीफाई होने के बाद Success का मैसेज प्राप्त होगा।
- अब आप अपने मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे।
- इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करें – 919220055222 नंबर पर।
- आप SMS भेजकर भी बैलेंस की जानकारी ले सकते है।
- इसके लिए मैसेज बॉक्स में टाइप कीजिये – BAL और इसे भेज दें 919220055222 नंबर पर।
- जैसे ही मिस्ड कॉल या मैसेज सेंड करेंगे, आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज मिलेगा।
- इस मैसेज में वर्तमान बैंक बैलेंस की जानकारी होगा।
- इस तरह आप अपने मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है।
यहाँ हमने एक बैंक एसबीआई का मोबाइल नंबर से बैंक चेक करने का तरीका बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी बैंकों का भी चेक किया जा सकता है। नीचे टेबल में हमने बैंक का नाम और मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने का का नंबर दिया है। इस टेबल में आप अपने बैंक का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करें –
बैंक का नाम | बैंक बैलेंस चेक नंबर |
Axis Bank | 1800-419-5959 |
Andhra Bank | +919223011300 |
Allahabad Bank | +919224150150 |
Bank of Baroda | +919223011311 |
Bhartia Mahila Bank | +919212438888 |
Dhan Laxmi Bank | +918067747700 |
IDBI Bank Balance | 1800-843-1122 |
Kotak Mahindra Bank | 1800-274-0110 |
Syndicate Bank | +919664552255 |
PNB Balance | 1800-180-2222 |
ICICI Bank | 02230256767 |
HDFC bank | 1800-270-3333 |
Bank of India | 02233598548 |
Canara Bank | +919015483483 |
Central Bank of India | +919222250000 |
Karnataka Bank | 1800-425-1445 |
Indian Bank | +919289592895 |
UBI Bank | +919223008586 |
UCO Bank | +919278792787 |
Vijaya Bank | 1800-266-5555 |
YES Bank | +919223920000 |
Karur Vysya Bank | +919266292666 |
Federal Bank | +918431900900 |
IOB Bank | +914442220004 |
South Indian Bank | +919223008488 |
Saraswat Bank | +919223040000 |
Corporation Bank | 9289792897 |
Punjab Sind Bank | 1800-221-908 |
United Bank | +919223173933 |
Dena Bank | +919289356677 |
Bandhan Bank | 1800-258-8181 |
RBL Bank | 1800-419-0610 |
DCB bank | +917506660011 |
Kerala Gramin Bank | +919015800400 |
सारांश –
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले अपने बैंक की मिस्ड कॉल सर्विस के लिए रजिस्टर कीजिये। इसके बाद दिए गए ऑफिसियल मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल या SMS कीजिये। जैसे ही आप मिस कॉल का मैसेज सेंड करेंगे, आपके बैंक अकाउंट का बैलेंस आपको मैसेज में आ जायेगा। इसी तरह आप अपने मोबाइल नंबर से मिनी स्टेटमेंट भी चेक कर सकते है।
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करना
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करना है तो अपने बैंक की मिस्ड कॉल सर्विस नंबर पर कॉल करके अपना अकाउंट बैलेंस पता कर सकते है। इसके अलावा आप अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप के द्वारा भी बहुत आसानी से अपना बैंक बैलेंस जान सकते है। चलिए इसके बारे में भी आपको बताते है –
- सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिसियल मोबाइल बैंकिंग ऐप को इनस्टॉल करें।
- जैसे SBI के लिए Yono Lite SBI, HDFC बैंक के लिए HDFC Bank MobileBanking App.
- अन्य सभी बैंकों का एप्प भी गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।
- अपने बैंक का मोबाइल बैंकिंग एप्प इनस्टॉल करने के बाद इसे ओपन कीजिये।
- फिर अपने लॉगिन पिन से लॉगिन कीजिये।
- लॉगिन पिन बनाने के लिए एप्प में बताये गए प्रक्रिया का पालन करें।
- एप्प में लॉगिन होने के बाद आप होमपेज पर चेक बैलेंस विकल्प को चुनें।
- इसके बाद आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है, वो देख सकेंगे।
इसे पढ़ें – बिना बैंक जाए एटीएम पिन कैसे प्राप्त करें
सामान्य प्रश्न (FAQ)
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करना है कैसे करें ?
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करना है तो इसके लिए सबसे पहले आपका नंबर बैंक में लिंक होना चाहिए। फिर आप मिस्ड कॉल बैंकिंग के लिए रजिस्टर करेंगे। रजिस्टर करने के बाद मिस कॉल और SMS के द्वारा अपना बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे।
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने में क्या कोई चार्ज लगता है ?
नहीं, सभी बैंक अपने कस्टमर को फ्री मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस प्रदान करती है। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है।
मोबाइल नंबर मेरे बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है क्या करें ?
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना जरुरी है। अगर आपका नंबर लिंक नहीं है, तब अपने बैंक की ब्रांच में जाइये और वहां मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आवेदन दीजिये। उसके बाद ही आप मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस का लाभ ले पाएंगे।
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी अकाउंट होल्डर्स घर बैठे अपने मोबाइल नंबर के द्वारा अकाउंट बैलेंस देख पाएंगे। अगर बैलेंस चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या मोबाइल बैंकिंग से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की जानकारी सभी खाताधारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम बैंकिंग से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप आसान और सुरक्षित बैंकिंग से सम्बंधित जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bankingguru.in धन्यवाद !
Vishal jatav
Bank balance check
Pese Chek