आज हमारा किसी भी बैंक में अकाउंट हो, उसमें मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है। क्योंकि बैंक में मोबाइल नंबर लिंक होने से बहुत सी बैंकिंग सुविधायें मिलती है। इसके साथ ही हमारे खाते में कमा पैसा सुरक्षित रहें, इसके लिए भी मोबाइल नंबर रजिस्टर होना महत्वपूर्ण है। लेकिन कई खाताधारकों को ये नहीं पता होता कि उनके बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ? जिसके कारण वे परेशान हो जाते है।
बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ये पता होना बहुत जरुरी है। क्योंकि बैंक की ओर से भेजी गई महत्वपूर्ण ओटीपी कोड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है। लेकिन आपको नहीं पता तो परेशान मत होइए। क्योंकि यहाँ आप बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है कैसे पता करें इसका सरल तरीका जानेंगे। जिसके बाद आप चाहे तो अपना नया मोबाइल नंबर अपने बैंक अकाउंट में अपडेट करवा पाएंगे। तो चलिए शुरू करते है।
बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ऐसे पता करें
स्टेप-1 pfms.nic.in को ओपन करें
बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ये पता करने के लिए सबसे पहले हमें public financial management system की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। वेबसाइट में जाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में pfms.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। यहाँ दिए गए लिंक के द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – PFMS
स्टेप-2 Know your Payments विकल्प को चुनें
PFMS की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें ये जानना है कि हमारे बैंक खाते में कौन सा नंबर जुड़ा है, इसलिए यहाँ Know your Payments विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-3 बैंक अकाउंट नंबर एंटर कीजिये
अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इसमें सबसे पहले जिस बैंक में आपका अकाउंट है, उस बैंक का नाम लिखें। फिर ऑटोमैटिक बैंक का नाम दिखाई देगा। यहाँ बैंक लिस्ट में से अपने बैंक का नाम को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें। अब स्क्रीन में दिए गए word verification को निर्धारित बॉक्स में भरें। फिर Send OTP on Registered Mobile Number बटन को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-4 बैंक में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है देखें
अगले स्टेप में आपको स्क्रीन पर OTP for Know your Payment has been sent to registered mobile number 99XXXXX828 .Do not share the OTP with anyone for security reasons का मैसेज दिखाई देगा। इस मैसेज में बैंक में जो मोबाइल नंबर लिंक है, उस नंबर का पहला 2 नंबर और अंतिम 3 नंबर दिखाई देगा। यहाँ आप देख सकते है कि आपके बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।
स्टेप-5 कन्फर्म करने के लिए OTP कोड वेरीफाई करें
अब स्क्रीन में दिखाया जा रहा मोबाइल नंबर आपके पास है तब आपके नंबर पर एक ओटीपी कोड प्राप्त होगा। ओटीपी कोड प्राप्त होने के बाद उस कोड को यहाँ निर्धारित बॉक्स में भरकर Verify OTP बटन को सेलेक्ट कीजिये। ओटीपी कोड वेरीफाई होने के बाद ये कन्फर्म हो जायेगा कि आपके बैंक अकाउंट में वही मोबाइल नंबर लिंक है।
ध्यान दें : अगर PFMS की वेबसाइट पर दिखाया जा रहा मोबाइल नंबर आपका नहीं है या अभी आपके पास नहीं है तब आपको नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना होगा। बैंक अकाउंट में नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाना है, इसके लिए इसे पढ़िए – बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें
इसे पढ़ें : ऐसा कौन सा बैंक है जो तुरंत लोन देता है
मिस्ड कॉल करके जानें आपके बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है
आज लगभग सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए मिस्ड कॉल बैंकिंग शुरू कर दिया है। हम बैंक द्वारा प्रदान किया जाने वाला मिस्ड कॉल सर्विस के द्वारा भी पता कर सकते है कि हमारे बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। इसके लिए हमने नीचे टेबल में बैंक का नाम और मिस्ड कॉल नंबर दे रहे है। इस टेबल में आप अपने बैंक का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करें।
मिस्ड कॉल करने पर बैंक की तरफ से अकाउंट बैलेंस सम्बंधित मैसेज प्राप्त हो तब इसका मतलब वही मोबाइल नंबर आपके अकाउंट में जुड़ा हुआ है। अगर मैसेज प्राप्त नहीं हो तब आपके पास जितने भी मोबाइल नंबर है उन नंबर से मिस्ड कॉल करके चेक करें।
बैंक का नाम | मिस्ड कॉल नंबर |
Axis Bank | 18004195959 |
Andhra Bank (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय) | 09223008586 |
Allahabad Bank (इंडियन बैंक में विलय) | 8108781085 |
Bank of Baroda | 8468001111 |
Bharatiya Mahila Bank (SBI बैंक में विलय) | 9223766666 |
Dhanlaxmi Bank | 8067747700 |
IDBI Bank | 18008431122 |
Kotak Mahindra Bank | 18002740110 |
Syndicate Bank (कैनरा बैंक में विलय) | 18004250018 |
Punjab National Bank | 18001802223 |
ICICI Bank | 9594612612 |
HDFC Bank | 18002703333 |
Bank of India | 1800220229 |
Canara Bank | 9015483483 |
Karnataka Bank | 9880654321 |
Indian Bank | 9444394443 |
State Bank of India | 9223766666 |
Union Bank of India | 9223008586 |
Uco Bank | 1800-274-0123 |
Vijaya Bank (बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय) | 8468001111 |
Yes Bank | 9223920000 |
Karur Vysya Bank | 9266292666 |
Federal Bank | 8431900900 |
Indian Overseas Bank | 8424022122 |
South Indian Bank | 9223008488 |
Saraswat Bank | 9223040000 |
Corporation Bank (यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में विलय) | 9223008586 |
Punjab Sindh Bank | 7039035156 |
State Bank of Hyderabad (SBH) (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Patiala (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Travancore (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Mysore (SBI में विलय) | 9223766666 |
State Bank of Bikaner and Jaipur (SBI में विलय) | 9223766666 |
United Bank of India (पीएनबी में विलय) | 18001802223 |
Dena Bank | 8468001111 |
Bandhan Bank | 9223008666 |
RBL Bank | 18004190610 |
DCB Bank | 022-68997777 |
Catholic Syrian Bank | 8828800900 |
Kerala Gramin Bank | 9015800400 |
Tamilnad Mercantile Bank Limited | 9211937373 |
Citibank | 9880752484 |
IDFC First Bank | 9555555555 |
Bank of Maharashtra | 9222281818 |
Oriental Bank of Commerce (पीएनबी में विलय) | 18001802223 |
Lakshmi Vilas Bank | 8882441155 |
The City Union Bank | 9278177444 |
IndusInd Bank | 18002741000 |
Indian Post Payment Bank (IPPB) | 8424046556 |
AU Small Finance Bank | 1800-120-2586 |
Ujjivan Small Finance Bank | 9243012121 |
Odisha Gramya Bank | 8010106686 |
Baroda Gujarat Gramin Bank | 7829977711 |
Karnataka Gramin Bank | 9015800700 |
Abhyudaya Bank | 18003135235 |
AP Mahesh Bank | 07949130421 |
Veraval Mercantile Cooperative Bank | 8282823515 |
Shri Janata Sahakari Bank Ltd. Halol | 940920044 |
सारांश :
बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है ये पता करने के लिए pfms.nic.in वेबसाइट को ओपन करें। इसके बाद डैशबोर्ड में Know your Payments विकल्प को चुनें। अब अपने बैंक का नाम और अकाउंट नंबर एंटर करें। फिर सिक्योरिटी कोड एंटर करके सबमिट कर दें। अब स्क्रीन पर आपके बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर दिखाई देगा। इसके साथ ही उस नंबर पर ओटीपी कोड भी प्राप्त होगा। इससे आप पता कर सकते है कि आपके बैंक खाते से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। इसके अलावा बैंक की ऑफिसियल मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर का पता लगा सकते है।
इसे पढ़ें : बैंक बैलेंस चेक करने के लिए कौन सा नंबर है
दोस्तों, यहाँ हमने PFMS वेबसाइट और बैंक की मिस्ड कॉल नंबर के द्वारा बैंक अकाउंट में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है कैसे पता करें, इसकी सरल जानकारी दिया है। फिर भी आपको अपना लिंक्ड नंबर पता करने में कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे। थैंक यू !